लाइव न्यूज़ :

आज से 18 साल से अधिक आयु वालों को मुफ्त में लगनी शुरू होगी वैक्सीन, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की जरूरत खत्म, जानें अब कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 21, 2021 09:35 IST

हाल ही में केंद्र सरकार ने 18 से अधिक वर्ष के सभी लोगों के लिए वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराने की बात कही थी । अब आज से यह अभियान शुरू होने जा रहा है । साथ ही लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने की झंझट से भी आजादी मिलेगी ।

Open in App
ठळक मुद्देअब 18 वर्ष से अधिक युवाओं को 21 जून से मिलेगी मुफ्त वैक्सीन साथ ही अब ऑनलाइन स्लॉट बुक नहीं करना होगा18 से अधिक उम्र वालों के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेश की सुविधा उपलब्ध

दिल्ली : अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को  मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी । साथ ही ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।  इस अभियान की शुरुआत आज से की जाएगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जून को घोषणा की कि देश में कोविज-19 टीकाकरण अभियान केंद्रीकृत होगा और सभी टीके भारत सरकार खरीदेगी और राज्यों को मुफ्त में दिया जाएगा ।

21 जून से राज्यों का 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए मुफ्त टीके मिलेंगे । इसके लिए केंद्र सरकार 21 जून से राज्यों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन  उपलब्ध कराएगी ।इसके लिए केंद्र सरकार  75% वैक्सीन खरीदेगी और राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच मुफ्त में वितरित करेगी । हालांकि निजी क्षेत्रों की मासिक वैक्सीन उत्पादन क्षमता  25% तक बनी रहेगी ।  निजी अस्पतालों में सेवा शुल्क टीके की कीमत  150 रुपए प्रति खुराक रहेगी ।

रजिस्ट्रेशन का झंझट खत्म 

साथ ही अब नागरिकों को टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करने के लिए राज्य द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर और कॉल सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।यदि आप किसी सरकारी अस्पताल में टीका  लगवाने जा रहे हैं, तो को-विन ऐप पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य नहीं है क्योंकि सरकार अब वैक्सीन स्लॉट के लिए ऑन-स्पॉट पंजीकरण की अनुमति देती है ।

यही नियम निजी अस्पतालों पर भी लागू होगा । आप वहां जाकर भी पंजीकरण करा  सकते हैं । 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग को-विन या आरोग्य सेतु ऐप सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने स्लॉट बुक कर सकते हैं।

टीका लगवाने के बाद वैक्सीन प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता की जांच करना महत्वपूर्ण है । प्रमाण पत्र को सत्यापित करने के लिए यह कदम उठाएं-

1. Verify.cowin,gov.in पर जाएं ।

2. होम पेज पर स्कैन क्यूआर कोड स्कैन  करें।

3. सीओ-विन से एक अधिसूचना आपको अपने डिवाइस के कैमरे का उपयोग करने की अनुमति देगी ।

4.  जारी किए गए प्रमाण पत्र पर कैमरे को क्यूआर कोड की ओर इंगित करें और स्कैन करें।

5. सत्यापन के बाद विवरण दिखाई देगा- जैसे आपका नाम, आयु, लिंग, प्रमाण पत्र आईडी, जारी करने की तिथि और  टीकाकरण सुविधा का नाम आदि।

6. यदि प्रमाण पत्र वास्तविक नहीं है तो एक प्रमाण पत्र अमान्य संदेश आपको मिलेगा ।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसभारत सरकारकोविशील्‍डकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं