लाइव न्यूज़ :

दो वाहनों की भिडंत में चार लोगों की मौत, सात अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 29, 2020 14:35 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवम्बर राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र में रविवार को एक छोटे यात्री वाहन और डंपर की भिडंत में वाहन सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी से हरियाणा के नारनौल जा रहे वाहन की नरायना और पान्हौरी के बीच सामने से आ रहे डंपर से भिडंत हो गई जिससे वाहन सवार घनेन्द्र (33), उमा (30), जमुनाप्रसाद (56) और वाहन चालक कासिम (26) की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग गंभीर घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को डीग के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि शवों को डीग के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जायेगा।

पुलिस ने बताया कि वाहन सवार लोग शादी के लिये नारनौल जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस