भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प में चार लोग घायल, चार गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 9, 2021 06:14 PM2021-07-09T18:14:20+5:302021-07-09T18:14:20+5:30

Four people injured, four arrested in clash between BJYM workers and police | भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प में चार लोग घायल, चार गिरफ्तार

भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प में चार लोग घायल, चार गिरफ्तार

जयपुर, नौ जुलाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति पर अत्याचारों में वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया।

पुलिस ने धरने पर बैठे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को उठाने की कोशिश की तो पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए जिन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय पहुंचाया गया।

जयपुर के पुलिस आयुक्त आंनद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान चार-पांच लोगों को मामूली चोट आई। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बनीपार्क थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट सर्किल पर चार प्रदर्शनकारियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भाजयुमो के घायल कार्यकर्ताओं से सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी।

इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people injured, four arrested in clash between BJYM workers and police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे