अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले

By भाषा | Published: August 30, 2021 12:43 PM2021-08-30T12:43:50+5:302021-08-30T12:43:50+5:30

Four new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,564 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमित पाए गए तीन लोगों ने हाल में यात्रा की थी जबकि एक मामला स्थानीय स्तर पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से जुड़ा है। वहीं संक्रमण से इस अवधि में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में केंद्रशासित प्रदेश में दो मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,430 हो गई। यहां अब पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 3.59 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 1.04 लाख लोगों को टीके की दोनों की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Health Department