असम के एक आश्रयगृह से चार लड़कियां फरार

By भाषा | Published: August 24, 2021 04:11 PM2021-08-24T16:11:49+5:302021-08-24T16:11:49+5:30

Four girls absconding from a shelter home in Assam | असम के एक आश्रयगृह से चार लड़कियां फरार

असम के एक आश्रयगृह से चार लड़कियां फरार

असम के कछार जिले के सिलचर कस्बे के सरकारी आश्रयगृह से तीन नाबालिगों सहित चार लड़कियां फरार हो गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संस्था के प्रभारी गौरव चंदा ने बताया कि लड़कियां कथित तौर पर उज्ज्वला आश्रयगृह से सोमवार सुबह मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर फरार हो गईं। यह आश्रयगृह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक परियोजना के तहत संचालित हो रहा है। चंदा ने बताया कि उन्होंने रंगिरखारी पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि लड़िकयों में ये तीन की उम्र 17 साल है और वे अपने मित्रों के साथ भागी हैं। कछार के पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्हें जल्दी ही वापस लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four girls absconding from a shelter home in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे