केरल में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत

By भाषा | Published: September 2, 2021 01:43 PM2021-09-02T13:43:11+5:302021-09-02T13:43:11+5:30

Four fishermen killed as boat capsizes in Kerala | केरल में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत

केरल में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत

केरल के कोल्लम जिले के ओचिरा में समुद्र में ज्वार की ऊंची, तेज लहरों में नाव पलटने से चार मछुआरों की मौत हो गई और कुछ मछुआरे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना अझीकल समुद्र तट से करीब एक समुद्री मील की दूरी पर सुबह हुई। तब 16 मछुआरे नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। हादसे के बाद मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने कहा कि छह मछुआरे दुर्घटनाग्रस्त नाव से किसी तरह बच गए, जबकि घायल हुए 10 लोगों को करुणागपल्ली और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन चार की जान चली गई। उन्होंने कहा कि मृतक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे। मछुआरों के अनुसार, जिस नाव में वे थे, वह अचानक आईं तेज लहरों के कारण पलट गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four fishermen killed as boat capsizes in Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे