मुंबई में मास्क न लगाने वालों से एक महीने में वसूल किए गए चार करोड़ रुपये

By भाषा | Published: March 25, 2021 12:20 PM2021-03-25T12:20:00+5:302021-03-25T12:20:00+5:30

Four crores of rupees recovered in a month from those who do not apply masks in Mumbai | मुंबई में मास्क न लगाने वालों से एक महीने में वसूल किए गए चार करोड़ रुपये

मुंबई में मास्क न लगाने वालों से एक महीने में वसूल किए गए चार करोड़ रुपये

मुंबई, 25 मार्च मुंबई पुलिस ने मास्क न लगाने पर शहर के करीब दो लाख लोगों से एक महीने से भी कम समय में जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूले हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह जुर्माना 20 फरवरी से एकत्र किया जा रहा था।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने कहा, “शहर के विभिन्न स्थानों से मास्क न लगाए हुए पकड़े जाने पर करीब दो लाख लोगों से जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूल किए गए।”

उन्होंने कहा, “जुर्माने का 50 प्रतिशत बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जाएगा और बाकी राशि पुलिस कल्याण गतिविधियों के लिए दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four crores of rupees recovered in a month from those who do not apply masks in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे