पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज, कहा-चुनाव से बेरुखी क्यों?

By एस पी सिन्हा | Published: November 13, 2022 06:51 PM2022-11-13T18:51:38+5:302022-11-13T18:54:00+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उन्हें हिमाचल और गुजरात से इतनी बेरूखी क्यों है? राहुल गांधी महाराष्ट्र, केरल और मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं। लेकिन जहां चुनाव हो रहा है वहां जाने से बच रहे हैं।

Former Union Minister Ravi Shankar Prasad took a jibe at Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra | पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज, कहा-चुनाव से बेरुखी क्यों?

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज, कहा-चुनाव से बेरुखी क्यों?

Highlightsपूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछा- राहुल गांधी को बताना चाहिए उन्हें हिमाचल-गुजरात से इतनी बेरूखी क्यों है?प्रसाद ने कहा- बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अपराध से कराह रही है, लेकिन सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बेखौफ अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं और महागठबंधन की सरकार सुशासन की दुहाई दे रही है।

वहीं उन्होंने राजद में जगदानंद सिंह को लेकर मचे घमासान पर कहा कि बिहार की सरकार चल कैसे रही है यह एक बड़ा सवाल है। सरकार में सहयोगी बड़े दल के प्रदेश अध्यक्ष गुस्से में अपने गांव जाकर बैठ गए हैं। पिछले दो महीने से वे अपने कार्यालय में नहीं जा रहे हैं। महागठबंधन की सरकार में क्या उठा पटक चल रहा है इससे हर कोई वाकिफ है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में किस सुशासन की बात हो रही है। हर दिन अपराधी आरा हो या राजधानी पटना सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एक तरह जहां बिहार में खौफ का माहौल बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री देश को जोड़ने चले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कमार से पूछा है कि वे देशभर में विपक्ष को एकजुट करने के लिए चले थे, क्या वे हिमाचल में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जोड़ पाए और क्या गुजरात में दोनों दलों को जोड़ पाएंगे? नीतीश कुमार जब दो पार्टियों को ही जोड़ने में विफल हो गए तो पूरे देश में विपक्ष को जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। नीतीश कुमार बिहार के लोगों के साथ राजनीतिक छलावा करना बंद करें। नीतीश कुमार न किसी को जोड़ पाएंगे और ना ही तोड़ पाएंगे। 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के बिहार नहीं आने और जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह के पटना आने के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देशभर में घूमने पर किसी को कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन क्या कारण था कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश नहीं गए और गुजरात से क्यों कन्नी काट गए, जहां चुनाव होने हैं। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उन्हें हिमाचल और गुजरात से इतनी बेरूखी क्यों है? राहुल गांधी महाराष्ट्र, केरल और मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं। लेकिन जहां चुनाव हो रहा है वहां जाने से बच रहे हैं।

Web Title: Former Union Minister Ravi Shankar Prasad took a jibe at Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे