पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बेटे के साथ आज भाजपा में होंगे शामिल

By आकाश चौरसिया | Published: February 27, 2024 11:16 AM2024-02-27T11:16:04+5:302024-02-27T11:35:50+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। खबरों की मानें तो नारण अपने बेटे संग्राम राठवा के साथ भाजपा में आज शामिल होंगे।

Former Union Minister Naran Rathwa resigns from Congress will join BJP today along with his son | पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बेटे के साथ आज भाजपा में होंगे शामिल

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsपूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफानारण अपने बेटे संग्राम राठवा के साथ भाजपा में आज शामिल होंगेऐसा माना जा रहा है कि ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है

अहमदाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। खबरों की मानें तो नारण अपने बेटे संग्राम राठवा के साथ भाजपा में आज शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है क्योंकि एक तरफ कांग्रेस देश भर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाल रही है, दूसरी तरफ यूपीए के सहयोगी और कई बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। हाल में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा ने बिना देरी के उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया। इसके साथ ही वो निर्विरोध चुनाव भी जीत गए थे। 

पूर्व सांसद नाराण राठवा
नाराण राठवा गुजरात से ताल्लुक रखते हैं और वो आदिवासी समुदाय से आते हैं। बताते चले कि नाराण राठवा  छोटा उदेपुर से 5 बार के लोकसभा सांसद भी रहे हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी और वो करीब पांच बार लोकसभा के सांसद भी रहे हैं। नाराण राठवा साल 1989 में कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 1991, 1996, 1998 और 2004 में लगातार चुनाव जीता। नाराण राठवा साल 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें साल 2009 में भाजपा के रामसिंह राठवा से शिकस्त मिली थी। साल 2018 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। हाल ही में उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हुआ है।

अभी ये बड़ी नेता भी कांग्रेस से चल रही हैं नाराज
अभी इंडिया गठबंधन की शीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत गुजरात में कांग्रेस और आप में भी समझौता हो गया है। लेकिन, कांग्रेस के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव अहमद पटेल की बेटी नाराज चल रही हैं, क्योंकि वो या अपने भाई के लिए भरूच से सीट मांग रही हैं। शीट शेयरिंग के तहत भरूच सीट आम आदमी पार्टी के खाते में चल रही है।

Web Title: Former Union Minister Naran Rathwa resigns from Congress will join BJP today along with his son

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे