पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नमाशिवायम भाजपा में शामिल

By भाषा | Published: January 28, 2021 07:38 PM2021-01-28T19:38:27+5:302021-01-28T19:38:27+5:30

Former Puducherry Congress president Namasivayam joins BJP | पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नमाशिवायम भाजपा में शामिल

पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नमाशिवायम भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली, 28 जनवरी पुडुचेरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ए नमाशिवायम और पार्टी के एक अन्य नेता ई थिप्पन्थन बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। थिप्पन्थन ने हाल ही में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

दोनों नेता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में यहां पार्टी में शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता ए जयकुमार भी पार्टी में शामिल हुए।

नमाशिवायम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी में अप्रैल-मई में तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Puducherry Congress president Namasivayam joins BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे