हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

By भाषा | Published: July 8, 2021 07:45 AM2021-07-08T07:45:21+5:302021-07-08T07:45:21+5:30

Former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh passes away | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

शिमला, आठ जुलाई हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली।

सोमवार को सिंह को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। उन्हें आईजीएमसी की क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था।

सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बुधवार को हृदय रोग विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे