लाइव न्यूज़ :

कोरोना में परेशान आम आदमी को राहत पहुंचाने में जुटे सचिन पायलट, इस तरह कर रहे हैं जरूरतमंदों की मदद

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2021 18:51 IST

सचिन पायलट की ओर से 'पायलट विद पब्लिक' नाम से नया टि्वटर हैंडल शुरू किया गया है। इसके जरिए प्रदेश भर के लोगों की मदद की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना में लोगों को इन दिनों कई सारी मुसीबतों का सामना एक साथ करना पड़ रहा है।ऐसे में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक मुहिम की शुरुआत की है।इसके जरिए कोरोना काल के दौरान जीवन रक्षक दवाइयों, ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कोरोना वायरस संक्रमण में लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया मंच ट्विटर के जरिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। ट्विटर हैंडल 'एट पायलट विद पीपल' को उनकी टीम चला रही है और इस पर हर दिन 300 से 400 आग्रह मिलते हैं। 

टीम के एक सदस्य ने कहा कि हम पिछले कुछ दिनों से विभिन्न लोगों व स्वयंसेवकों की मदद से सहायता का कार्य कर रहे हैं। ट्वीटर पर यह नया हैंडल कुछ दिन पहले बनाया गया था ताकि लोग आसानी से संपर्क कर सकें और उनके आग्रहों पर सही ढंग से काम करते हुए मदद की जा सके।'’ 

इस व्यवस्था को देख रहे कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कहा कि टीम के सदस्य संभाग व जिला स्तर पर काम करते हुए लोगों को अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन व भोजन आदि दिलाने में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य जरूरी सामान का अनावश्यक रूप से संग्रह नहीं करने को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे जरूरतमंद लोगों के काम आ सकें। 

उन्होंने बताया कि 15 डॉक्टरों की एक टीम अलग अलग पालियों में सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक लोगों को परामर्श भी देती है। फिलहाल इस पहल में ज्यादातर आग्रह जयपुर से आ रहे हैं। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान में कोरोनासचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा और NDA तमिलनाडु में कभी कामयाब नहीं होंगे, सचिन पायलट

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने किया दावा, कहा- बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?