पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस का निधन
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 29, 2019 09:29 AM2019-01-29T09:29:29+5:302019-01-29T10:07:16+5:30
Former Defence Minister George Fernandes Passes away at the age of 88: फर्नांडिस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संस्थापक संयोजक थे। वो 1975 में आपातकाल के दौरान फर्नांडिस जेल गए।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का आज निधन हो गया। फर्नांडिस 88 साल के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आज सुबह करीब 7 बजे आखिरी सांस ली। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। फर्नांडिस के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्ज साहब ने भारत के सबसे अच्छे राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाज़ों में से एक थे। उनके निधन से दुखी हुं।
Former Defence Minister George Fernandes passes away at the age of 88 (File pic) pic.twitter.com/Iu5L1XJAOO
— ANI (@ANI) January 29, 2019
फर्नांडिस एनडीए के संस्थापक संयोजक थे। 1975 में आपातकाल के दौरान फर्नांडिस जेल गए। नेतृत्व में हुई रेल कर्मचारियों की हड़ताल भारत की सबसे बड़ी हड़ताल में से मानी जाती है। वो समता पार्टी के संस्थापक थे।
जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म 3 जून 1930 में हुआ था। वे एक श्रणिक संगठन के भूतपूर्व नेता और पत्रकार थे। फर्नांडिस राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होने समता पार्टी की स्थापना की। जॉर्ज फर्नांडिस भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षामंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं।