महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस विधायक कांती कोली का निधन

By भाषा | Published: October 15, 2021 10:31 AM2021-10-15T10:31:48+5:302021-10-15T10:31:48+5:30

Former Congress MLA Kanti Koli passes away in Maharashtra | महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस विधायक कांती कोली का निधन

महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस विधायक कांती कोली का निधन

ठाणे, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे से कांग्रेस के पूर्व विधायक कांती कोली का लंबी बीमारी के बाद यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोली ने बृहस्पतिवार रात को अंतिम श्वांस ली। वह 75 वर्ष के थे।

कोली पूर्व में ठाणे नगर परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए थे। इस पद पर एक कार्यकाल के बाद वह 1980 और 1990 के बीच दो बार ठाणे विधानसभा सीट से विधायक रहे। वह अखिल भारतीय कोली समाज, नयी दिल्ली की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और अन्य सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Congress MLA Kanti Koli passes away in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे