लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, राज्य में लॉकडाउन को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2021 18:04 IST

जीतनराम मांझी ने कहा कि कोरोना के आपात संकट को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल कम से कम 6 महीने के लिए बढ़ा दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के बीच बिहार में समय पर पंचायत चुनाव को लेकर संशय व्‍यक्‍त किया जा रहा है।इस बारे में सरकार या निर्वाचन विभाग ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।मांझी ने लॉकडाउन बढ़ाने को कहा जिससे ग्रामीण इलाके का विकास कार्य चलता रहे।

बिहार में कोरोना के इस संकट काल में अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर नसीहत के बहाने सुशासन राज की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा लगाये गए लॉकडाउन को समाधान नहीं बताया है। 

मांझी ने ट्वीट कर कहा कि अपने बेहतर और अद्वितीय कार्य से कोरोना में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद। वैसे लॉकडाउन कोरोना का समाधान नहीं। सही मायने में स्वास्थ्य संकट से निपटना है तो गांवों के उप स्वास्थ्य केन्द्रों तक को सुव्यवस्थित करना होगा ताकि भविष्य में स्वास्थ्य संकटो से निपटा जा सके। वैसे जीतनराम मांझी अब तक कई दफे बयान देकर पलटी भी मार चुके हैं। 

कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि तस्वीर छपवाने का इतना ही शौक है तो मृत्यु प्रमाण पत्र भी अपनी तस्वीर लगवा लें। विवाद बढने के बाद उन्होंने तुरंत यूटर्न ले लिया था और ट्वीट डिलीट कर लिया। वहीं शुक्रवार को अपने ट्वीट में मांझी ने लिखा था- 'कई बार आपातकाल के दौरान लोकसभा के कार्यकाल को संविधान के आर्टिकल 352 के तहत बढा दिया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में कौन सा नियम कानून?, NDA राज मतलब गुंडों का राज!, खुलेआम फायरिंग करते हम प्रवक्ता और जीतन राम मांझी के मीडिया सलाहकार दानिश रिजवान, वीडियो

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतसम्राट चौधरी को बिहार मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं नीतीश कुमार?, जीतन राम मांझी ने कहा- मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

भारतबिहार: जीतन राम मांझी ने मांगी राज्यसभा की एक सीट, कहा- भाजपा के द्वारा किया गया था वादा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब