लाइव न्यूज़ :

विमानन घोटाला: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल पहुंचे ईडी ऑफिस, विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का है आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 10:06 IST

ईडी ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल कार्पोरेट लॉबीस्ट दीपक तलवार के ‘अच्छे दोस्त’ थे। तलवार अपने मुवक्किलों के काम कराने के लिए मंत्रियों तथा अन्य लोगों के साथ करीबी का फायदा उठाता था।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य सभा सदस्य पटेल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने वाली पहली नामचीन हस्ती हैं। तलवार को एजेंसी गिरफ्तार कर चुकी है और अब वह न्यायिक हिरासत में है।

एनसीपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल लगातार दूसरे दिन ईडी ऑफिस पहुंचे हैं। सोमवार को  प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये के विमानन घोटाले के तहत एयर इंडिया को हुए नुकसान से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में पटेल से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। ईडी आज उनके बयानों की रिकॉर्डिंग कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल अपराह्न 10 बजे एजेंसी के समक्ष पेश हुए और शाम सात बजने से कुछ पहले वहां से निकले। राज्य सभा सदस्य पटेल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने वाली पहली नामचीन हस्ती हैं। मामले के जांच अधिकारी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत उनके बयान रिकॉर्ड किये और बताया जा रहा है कि यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे प्रफुल्ल ने एजेंसी के साथ "सहयोग" किया। 

इससे पहले ईडी ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल कार्पोरेट लॉबीस्ट दीपक तलवार के ‘अच्छे दोस्त’ थे। तलवार अपने मुवक्किलों के काम कराने के लिए मंत्रियों तथा अन्य लोगों के साथ करीबी का फायदा उठाता था। यह बात प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली की एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र में कही गयी है। करीब एक महीने पहले ईडी ने कतर एयरवेज, एमिरेट्स और एयर अरबिया समेत विदेशी निजी एयरलाइन्स के पक्ष में बातचीत करने और एयर इंडिया को नुकसान पहुंचाने से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल की थी। 

ईडी ने तलवार के खिलाफ एक मई को दाखिल आरोपपत्र में दावा किया था कि उसने एमिरेट्स और एयर अरबिया की तरफ से पटेल को संबोधित अनेक पत्रों को अंतिम रूप दिया था। तलवार को एजेंसी गिरफ्तार कर चुकी है और अब वह न्यायिक हिरासत में है। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, तलवार ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइन्स के लिए अनुचित फायदे हासिल किये। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए