पूर्व प्रधान न्यायाधीश शरद बोबडे की मां का निधन
By भाषा | Published: September 28, 2021 10:56 AM2021-09-28T10:56:51+5:302021-09-28T10:56:51+5:30
नागपुर (महाराष्ट्र), 28 सितंबर देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश शरद बोबडे की मां मुक्ता बोबडे का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं।
पूर्व प्रधान न्यायाधीश के एक सहयोगी ने बताया कि मुक्ता बोबडे का निधन तड़के साढ़े तीन बजे उनके आवास पर हुआ। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को अपराह्न चार बजे किया जाएगा।
पूर्व प्रधान न्यायाधीश बोबडे नागपुर के रहने वाले हैं। वह नवंबर 2019 में प्रधान न्यायाशीध बने थे और अप्रैल 2021 में सेवानिवृत्त हुए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।