लाइव न्यूज़ :

23 साल तक मुख्यमंत्री रहे बीजेपी के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, मोदी-शाह के नाम चिट्ठी लिख कही ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: January 16, 2019 20:41 IST

बीजेपी नेता ने पार्टी छोड़ते वक्त पत्र में कहा, ''यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा अब राज धर्म के सिद्धांत का पालन नहीं कर रही है बल्कि सत्ता पाने का मंच बन गयी है। पार्टी का नेतृत्व ऐसा है जो लोकतांत्रिक फैसलों के विकेंद्रीकरण से नफरत करता है।’’ 

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने भाजपा छोड़ दी है और कहा कि पार्टी सत्ता पाने का मंच बन गयी है। चार साल पहले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये थे। पूर्वोत्तर के इस राज्य के 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे अपांग ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दो पन्नों का इस्तीफा भेजा।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा अब राज धर्म के सिद्धांत का पालन नहीं कर रही है बल्कि सत्ता पाने का मंच बन गयी है। पार्टी का नेतृत्व ऐसा है जो लोकतांत्रिक फैसलों के विकेंद्रीकरण से नफरत करता है।’’ 

2014 के लोकसभा चुनावों से पहले हुए थे भाजपा में शामिल अपांग ने कहा कि भाजपा ने 2014 में कलिखो पुल को अरुणाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर गलत चाल अपनाई और उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के बावजूद भाजपा सरकार फिर से बनाई गयी। कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कहा गया, ‘‘पुल की खुदकुशी पर ना तो उचित जांच की गयी और भाजपा के किसी मौजदूा नेता ने पूर्वोत्तर में भाजपा की कई और सरकारें बनाने में नैतिकता की बात नहीं सोची।’’ उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले मुख्यमंत्री के रूप में पेमा खांडू के नाम की घोषणा ना तो नियम है और ना ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी की परंपरा है। अपांग ने कहा, ‘‘इसलिए मैं चाहता हूं कि शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज धर्म का पालन करना सीखना चाहिए।’’ 

69 वर्षीय अपांग ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे। अपांग के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष टकम संजय ने कहा कि इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया।

अरूणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री अपांग तृणमूल की रैली में भाग लेंगे

 भाजपा से इस्तीफा दे चुके अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग तृणमूल कांग्रेस की 19 जनवरी को होने वाली रैली में हिस्सा ले सकते हैं।तृणमूल के एक सूत्र ने बुधवार को बताया, ‘‘गेगांग अपांग 19 जनवरी की रैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इसकी पुष्टि की है।’’ बहरहाल, तृणमूल नेता ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि अपांग उसी दिन तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।अरूणाचल प्रदेश के 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे अपांग ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मंगलवार को दो पृष्टों का त्यागपत्र भेजा।उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा राजधर्म के सिद्धान्तों का पालन नहीं कर रही है बल्कि एक ऐसा मंच बन गयी है जो सत्ता चाहता है। यह ऐसे नेतृत्व की सेवा कर रही है जिसे लोकतांत्रिक निर्णयों के विकेन्द्रीकरण से घृणा है।’’ तृणमूल प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 19 जनवरी को विपक्ष की एक विशाल रैली बुलायी है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप