23 साल तक मुख्यमंत्री रहे बीजेपी के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, मोदी-शाह के नाम चिट्ठी लिख कही ये बड़ी बात

By भाषा | Published: January 16, 2019 08:41 PM2019-01-16T20:41:53+5:302019-01-16T20:41:53+5:30

बीजेपी नेता ने पार्टी छोड़ते वक्त पत्र में कहा, ''यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा अब राज धर्म के सिद्धांत का पालन नहीं कर रही है बल्कि सत्ता पाने का मंच बन गयी है। पार्टी का नेतृत्व ऐसा है जो लोकतांत्रिक फैसलों के विकेंद्रीकरण से नफरत करता है।’’ 

former arunachal pradesh cm gegong apang quits bjp | 23 साल तक मुख्यमंत्री रहे बीजेपी के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, मोदी-शाह के नाम चिट्ठी लिख कही ये बड़ी बात

23 साल तक मुख्यमंत्री रहे बीजेपी के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, मोदी-शाह के नाम चिट्ठी लिख कही ये बड़ी बात

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने भाजपा छोड़ दी है और कहा कि पार्टी सत्ता पाने का मंच बन गयी है। चार साल पहले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये थे। पूर्वोत्तर के इस राज्य के 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे अपांग ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दो पन्नों का इस्तीफा भेजा।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा अब राज धर्म के सिद्धांत का पालन नहीं कर रही है बल्कि सत्ता पाने का मंच बन गयी है। पार्टी का नेतृत्व ऐसा है जो लोकतांत्रिक फैसलों के विकेंद्रीकरण से नफरत करता है।’’ 

2014 के लोकसभा चुनावों से पहले हुए थे भाजपा में शामिल 

अपांग ने कहा कि भाजपा ने 2014 में कलिखो पुल को अरुणाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर गलत चाल अपनाई और उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के बावजूद भाजपा सरकार फिर से बनाई गयी। कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कहा गया, ‘‘पुल की खुदकुशी पर ना तो उचित जांच की गयी और भाजपा के किसी मौजदूा नेता ने पूर्वोत्तर में भाजपा की कई और सरकारें बनाने में नैतिकता की बात नहीं सोची।’’ 

उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले मुख्यमंत्री के रूप में पेमा खांडू के नाम की घोषणा ना तो नियम है और ना ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी की परंपरा है। अपांग ने कहा, ‘‘इसलिए मैं चाहता हूं कि शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज धर्म का पालन करना सीखना चाहिए।’’ 


69 वर्षीय अपांग ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे। अपांग के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष टकम संजय ने कहा कि इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया।

अरूणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री अपांग तृणमूल की रैली में भाग लेंगे

 भाजपा से इस्तीफा दे चुके अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग तृणमूल कांग्रेस की 19 जनवरी को होने वाली रैली में हिस्सा ले सकते हैं।

तृणमूल के एक सूत्र ने बुधवार को बताया, ‘‘गेगांग अपांग 19 जनवरी की रैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इसकी पुष्टि की है।’’ 

बहरहाल, तृणमूल नेता ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि अपांग उसी दिन तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

अरूणाचल प्रदेश के 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे अपांग ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मंगलवार को दो पृष्टों का त्यागपत्र भेजा।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा राजधर्म के सिद्धान्तों का पालन नहीं कर रही है बल्कि एक ऐसा मंच बन गयी है जो सत्ता चाहता है। यह ऐसे नेतृत्व की सेवा कर रही है जिसे लोकतांत्रिक निर्णयों के विकेन्द्रीकरण से घृणा है।’’ 

तृणमूल प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 19 जनवरी को विपक्ष की एक विशाल रैली बुलायी है। 

Web Title: former arunachal pradesh cm gegong apang quits bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे