लाइव न्यूज़ :

वन अधिकारी की आत्महत्या का मामला : निलंबित एमटीआर निदेशक को मिली जमानत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:48 IST

Open in App

नागपुर, 12 मई बंबई उच्च न्यायालय ने रेंज वन अधिकारी दीपाली चह्वाण की आत्महत्या के मामले में निलंबित वन अधिकारी एम श्रीनिवास रेड्डी को अंतरिम जमानत दे दी है।

उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति मनीष पिटाले ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि इस मामले में रेड्डी की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है।

महाराष्ट्र में मेलघाट बाघ अभयारण्य (एमटीआर) के फील्ड निदेशक रेड्डी मामले में सह-आरोपी हैं और उन्हें पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

मेलघाट में तैनात रेंज वन अधिकारी चह्वाण ने इस साल मार्च में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण अपनी सर्विस हथियार से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

रेड्डी ने जमानत और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था।

पिछले हफ्ते उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर और न्यायमूर्ति पुष्पा गानेदीवाला की खंडपीठ ने कहा था कि पुलिस मामले में रेड्डी के खिलाफ जांच कर सकती है लेकिन अगले आदेश तक उनके खिलाफ कोई आरोपपत्र दाखिल नहीं करेगी।

अदालत ने अभियोजन पक्ष से 14 जून तक जवाब मांगा था और मामले के अंतिम निस्तारण के लिए सुनवाई स्थगित कर दी थी।

इससे पहले वन उप संरक्षक विनोद शिवकुमार को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल