लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति हुई भयानक, सोमवार को आठ और लोगों की हुई मौत, अब तक कुल 134 लोग मरे

By भाषा | Updated: June 28, 2022 14:34 IST

असम बाढ़ की भयावह स्थिति की जानकारी देते हुए असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस साल की बाढ़ में अब तक 134 लोगों की मौत हो गई है, वहीं सोमवार को दिन में आठ लोगों की मौत हुई। इसमें कछार जिले के पांच और कामरूप मेट्रो, मोरीगांव और नगांव से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम की बाढ़ आपदा में राज्य के लगभग 21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैंबीते सोमवार को हुई 8 लोगों की मौत को मिलाकर अब तक इस आपदा में 134 लोगों की मारे जा चुके हैंसोमवार को मारे गये लोगों में कछार से पांच, कामरूप, मोरीगांव और नगांव से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं

गुवाहाटी:असम में सोमवार को बाढ़ के कारण आठ और लोगों की मौत हो गई, जबकि इस आपदा राज्य के लगभग 21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

इस मामले में असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस साल बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है, वहीं सोमवार को दिन में आठ लोगों की मौत हुई। इसमें कछार जिले के पांच और कामरूप मेट्रो, मोरीगांव और नगांव से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कछार जिले में भी एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।हालांकि, बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। एएसडीएमए के बुलेटिन के अनुसार, 22 जिलों में कुल प्रभावित आबादी घटकर 21.52 लाख हो गई, जबकि पिछले दिन 28 जिलों में यह संख्या 22.21 लाख थी।

अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नदियों में जल स्तर घट रहा है। हालांकि, नगांव में कोपिली, कछार में बराक और करीमगंज में करीमगंज और कुशियारा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

एक सप्ताह से अधिक समय से पानी में डूबे सिलचर कस्बे में उन इलाकों में राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जहां प्रशासन को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भोजन, पीने के पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के पैकेट गिराने के लिए हवाई मार्ग से पहुंचना बाकी है।

कछार की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि मानव रहित विमान (यूएवी) के जरिये सिलचर शहर में बाढ़ का नक्शा तैयार करने के लिए निगरानी और सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि विभिन्न क्षेत्रों में क्षति का आकलन किया जा सके और भविष्य में नुकसान को कम करने के उपाय करने में मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को दो दिनों के भीतर दो बार सिलचर का दौरा कर शहर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के वितरण का निरीक्षण करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र ढोलई में बोरजालेंगा और नरसिंहपुर विकास खंड का दौरा किया।

एएसडीएमए ने एक बुलेटिन में कहा कि इस बीच, राज्यभर में 61 राजस्व मंडलों के तहत 2,254 गांव बाढ़ की मौजूदा लहर से प्रभावित हैं, जबकि 1,91,194 लोगों ने 538 राहत शिविरों में शरण ली है। बाढ़ के पानी से 79 सड़कों और पांच पुलों को नुकसान पहुंचा है, जबकि छह तटबंध टूट गए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि 74,655.89 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी जलमग्न है और अब तक 2,774 जानवर पानी में बह गए हैं।

इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उनकी चिंता और उदारता के लिए मेरी ओर से हार्दिक आभार।”

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ