महाराष्ट्र के चार जिलों में बाढ़ जैसे हालात, चंद्रपुर में डूबे कई घर, अबतक 105 लोगों की मौत, शिवसेना ने शिंदे सरकार पर बोला हमला

By अनिल शर्मा | Published: July 19, 2022 12:09 PM2022-07-19T12:09:52+5:302022-07-19T12:14:54+5:30

महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है लेकिन रत्नागिरि, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। जिससे लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Flood-like situation in four districts of Maharashtra 105 people died so far | महाराष्ट्र के चार जिलों में बाढ़ जैसे हालात, चंद्रपुर में डूबे कई घर, अबतक 105 लोगों की मौत, शिवसेना ने शिंदे सरकार पर बोला हमला

महाराष्ट्र के चार जिलों में बाढ़ जैसे हालात, चंद्रपुर में डूबे कई घर, अबतक 105 लोगों की मौत, शिवसेना ने शिंदे सरकार पर बोला हमला

Highlightsमहाराष्ट्र में कई नदियां में उफान पर हैंलगातार बारिश से राज्य लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है

महाराष्ट्र: मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के चार जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं राज्य में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ के कारण 105 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है लेकिन रत्नागिरि, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। जिससे लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

राज्य में बाढ़ जैसे हालात और इससे उपजे संकट को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर हमला बोला है। संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि वह अब महाराष्ट्र के नहीं बल्कि भाजपा के मुख्यमंत्री हो चुके हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, लोगों की मृत्यु हो रही है। लेकिन CM दिल्ली में महाराष्ट्र की सरकार बचाने के लिए आए हैं, वे चुनाव आयोग जाएंगे और भी कहीं जाएंगे। संजय राउत ने कहा,  वे अब BJP के CM हैं वे शिवसेना के CM नहीं है।

गौरतलब है कि मुंबई में लगातार दूसरे दिन सोमवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहे। राज्य में एक जून से 17 जुलाई के बीच बाढ़, बिजली गिरने, भूस्खलन, पेड़ उखड़ने और भवन आदि गिरने की घटनाओं में अभी तक 105 लोगों की मौत हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एक भवन गिरने से सोलापुर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है, लेकिन कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरि जिले और पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मूसलाधार बारिश से दो गांव प्रभावित हुए हैं, एक व्यक्ति लापता है जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया है।

Web Title: Flood-like situation in four districts of Maharashtra 105 people died so far

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे