ब्रिटेन और भारत के बीच यात्री विमानों की उड़ान दोबारा शुरू, नए स्ट्रेन के अब तक 82 मामले सामने आए

By एसके गुप्ता | Published: January 8, 2021 06:55 PM2021-01-08T18:55:51+5:302021-01-08T19:11:50+5:30

इन दोनों देशों के बीच दोबारा फ्लाइट सेवा शुरू होने पर दिल्ली सरकार का प्रशासन भी काफी सतर्कता अपना रहा है।

Flights from UK resume today amid scare about new coronavirus strain | ब्रिटेन और भारत के बीच यात्री विमानों की उड़ान दोबारा शुरू, नए स्ट्रेन के अब तक 82 मामले सामने आए

(फाइल फोटो)

Highlights शुक्रवार से भारत और ब्रिटेन के बीच एक फिर हवाई यात्राएं शुरू हो गई है।नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि हर सप्ताह 30 फ्लाइट संचालित की जाएंगी। इनमें से 15 फ्लाइट भारत से और 15 ब्रिटेन से संचालित होंगी।

कोरोना का नया स्ट्रेन चिंता का विषय बनता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार तक देश में नए स्ट्रेन से 82 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि अगले सप्ताह से देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। फिर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए स्ट्रेन को ज्यादा खतरनाक बताते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि वह 31 जनवरी तक ब्रिटेन से फ्लाइटों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए रखे।

भारत और ब्रिटेन के बीच शुक्रवार से दोबारा हवाई यात्राएं शुरू होने से दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई है। ब्रिटेन से दिल्ली लैंड हुई पहली उड़ान से 256 यात्री आए हैं। एयरपोर्ट पर इन यात्रियों की सघन जांच का दावा किया जा रहा है। सरकार ने ब्रिटेन से आई फ्लाइट के सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी कर दिया है। एतिहात बरतते हुए यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर तभी जाने दिया जा रहा है। जब उनकी कोरोना रपट सामने आ रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोकमत की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि फ्लाइटों का संचालन इसलिए जरूरी है क्योंकि दोनों देशों से जो यात्री भारत आना चाहते हैं और जो भारत से ब्रिटेन जाना चाहते हैं। उनके लिए फ्लाइट सेवा शुरू की गई है। सभी तरह के एहतियात बरतते हुए यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। जिसमें यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच से लेकर उनके क्वारंटाइन और सख्त होम आइसोलेशन की एसओपी जारी की गई है। 

Web Title: Flights from UK resume today amid scare about new coronavirus strain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे