लाइव न्यूज़ :

भगोड़े नीरव मोदी पर आ रही है किताब, ‘अर्श से फर्श’ पर पहुंचने की कहानी का होगा जिक्र

By भाषा | Updated: August 25, 2019 19:44 IST

नीरव मोदी पर किताब की प्रकाशक कंपनी हैशेट ने एक बयान में कहा, 'यह (किताब) मोदी के शुरुआती जीवन और अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ कारोबारी संबंधों का रेखाचित्र खींचती है। यह उसके शिखर तक पहुंचने और फिर एक बुरे स्वप्न की तरह उससे नीचे आने की पूरी कहानी दिखाती है।'

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी के अर्श से फर्श पर पहुंचे की कहानी का होगा इस किताब में जिक्रइस किताब का नाम- ‘फ्लॉड : द राइज एंड फॉल ऑफ इंडियाज डायमंड मुगल नीरव मोदी’ हैयह किताब 31 अगस्त को बाजार में आ रही है, कई रोचक’ पहलुओं का भी होगा किताब में जिक्र

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी कभी हीरे और आभूषणों के बाजार की हस्ती था, आज उसके सितारे गर्दिश में हैं। अर्श से फर्श तक की उसकी इस कहानी को बाजार में जल्द आने वाली एक नयी किताब ‘फ्लॉड : द राइज एंड फॉल ऑफ इंडियाज डायमंड मुगल नीरव मोदी’ में प्रस्तुत किया गया है। पत्रकार-लेखक पवन सी. लाल किताब देश के बैंकिंग क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े ऋण घोटाले पर केंद्रित है।

पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाला यानी ‘पीएनबी धोखाधड़ी’ के रूप में चर्चित इस कथित घोटाले का सूत्रधार नीरव मोदी (48) इस समय ब्रिटेन में जेल में है और भारतीय एजेंसियां उसे वापस लाने की कानूनी कार्रवाई में लगी हैं। इस घोटाले में आयात ऋण के लिए गारंटी में हेराफेरी से सरकारी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक को दो अरब डॉलर की चपत लगी है।

किताब की प्रकाशक कंपनी हैशेट ने एक बयान में कहा, 'यह (किताब) मोदी के शुरुआती जीवन और अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ कारोबारी संबंधों का रेखाचित्र खींचती है। यह उसके शिखर तक पहुंचने और फिर एक बुरे स्वप्न की तरह उससे नीचे आने की पूरी कहानी दिखाती है।'

प्रकाशक ने कहा कि इस किताब को लेखक ने निजी साक्षात्कारों, मुलाकातों और शोध के आधार पर लिखा है। लेखक का दावा है कि यह मोदी की कहानी के ‘कई छिपे हुए रोचक’ पहलुओं को उजागर करेगी। यह किताब 31 अगस्त को बाजार में आ रही है। हीरा कारोबार से जुड़े भारतीय मूल के एक परिवार की तीसरी पीढ़ी का सदस्य नीरव मोदी कारोबार करने के लिए बेल्जियम से भारत आया।

वह अपने अंतरमहाद्वीपीय नेटवर्क के दम पर जल्द ही कारोबार में काफी आगे बढ़ गया और ब्रांडेड आभूषणों का कारोबार करने वाला देश का बड़ा नाम बन गया। मोदी ने हांगकांग, न्यूयॉर्क और लंदन जैसी विदेशी जगहों पर अपने ब्रांड की पहचान बनायी। घोटाला उजागर होने के बाद उसका यह साम्राज्य छिन्न भिन्न हो चुका है।

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप