पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर Exit Polls के आंकड़े जारी, जानिए कहां बनेगी किस पार्टी की सरकार?
By आदित्य द्विवेदी | Published: December 7, 2018 07:48 PM2018-12-07T19:48:39+5:302018-12-07T19:48:39+5:30
Poll of Polls: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं। देखिए कहां बीजेपी सुस्त और कहां कांग्रेस मस्त?
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों के साथ अनुमानों का बाजार गर्म है। कहीं बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है तो कहीं कांग्रेस एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में विरोधाभास भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। हम आपके लिए लेकर आए हैं पांचों राज्यों के अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजेः-
1. मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल
तमाम एग्जिट पोल्स पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि बीजेपी अपना गढ़ एक बार फिर से बचा लेगी। लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस अर्से बाद बेहतर प्रदर्शन के करीब है।
चैनल/एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया | 102-120 | 104-122 | 4-11 |
लोकनीति-सीएसडीएस | 94 | 126 | 10 |
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 126 | 89 | 15 |
इंडिया न्यूज- एमपी नेता | 106 | 112 | 12 |
रिपब्लिक टीवी+जन की बात | 108-128 | 95-115 | 7 |
न्यूज 24 | 103 | 115 | 12 |
2. राजस्थान चुनाव के एग्जिट पोल
इस बार राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होते दिखाई दे रही है। हालांकि सभी एग्जिट पोल्स का पोल्स करें तो यह नतीजा सामने आता है कि राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा कायम रहेगी। इस बार सत्तासीन वसुंधरा राजे की कुर्सी बचती नहीं दिखाई दे रही हैं।
चैनल | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
इंडिया टुडे+ एक्सिस माई इंडिया | 55-72 | 119-141 | 4-11 |
लोकनीति+सीएसडीएस | |||
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 85 | 105 | 9 |
न्यूज नेशन | 91 | 101 | 7 |
न्यूज 24 | 75 | 109 | 9 |
रिपब्लिक टीवी+जन की बात | 93 | 91 | 15 |
3. छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल
अधिकांश एग्जिट पोल्स के मुताबिक बीजेपी छत्तीसगढ़ में सत्ता का चौका लगाएगी। कांग्रेस बहुमत से दूर रहेगी।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का एग्जिट पोलः-
बीजेपी- 46
कांग्रेस-35
बीएसपी- 7
अन्य- 2
न्यूज 24-पेस मीडिया का एग्जिट पोलः-
बीजेपीः 36-42
कांग्रेसः 45-51
बीएसपीः 0
अन्यः 4-8
इंडिया टीवी का एग्जिट पोलः-
बीजेपी- 42-50
कांग्रेसः 32-38
बीएसपीः 6-8
अन्यः 1-3
न्यूज नेशन का एग्जिट पोलः-
बीजेपीः 38-42
कांग्रेसः 40-44
अन्यः 4-8
इंडिया टुडे-माय एक्सिस का एग्जिट पोलः-
कांग्रेसः 55-65
बीजेपीः 21-31
अन्यः 4-8
4. मिजोरम का एग्जिट पोल
टाइम्स नाऊ व सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मिजोरम में कांग्रेस की सबसे मजबूत किले के ढहने का अनुमान जताया गया है। यहां अब लल थनहवला की कुर्सी खतरे में है। यहां कांग्रेस को 40 सीटों में महज 16 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि विपक्ष मिजो नेशनल फ्रंट को कुल 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में जोड़तोड़ देखने को मिल सकता है।
5. तेलंगाना का एग्जिट पोल
अधिकांश एग्जिट पोल्स के मुताबिक तेलंगाना राष्ट्र समिति पूर्ण बहुमत हासिल कर रही है। कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर है। नीचे पढ़िए एग्जिट पोल्स में सीटों का पूरा आंकड़ा।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का एग्जिट पोल्सः-
टीआरएस- 66
बीजेपी- 7
कांग्रेस-37
अन्य- 9
रिपब्लिक टीवी- जन की बात का एग्जिट पोल
टीआरएसः 50-65
कांग्रेस+: 38-52
बीजेपीः 4-7
अन्यः 8-14