भारत को मिला पहला राफेल, राजनाथ सिंह ने कहा- 'भारत-फ्रांस संबंधों के मामले में आज का दिन मील का पत्थर'

By विनीत कुमार | Published: October 8, 2019 05:22 PM2019-10-08T17:22:20+5:302019-10-08T17:24:05+5:30

भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपए में 36 राफेल लड़ाकू जेट का सौदा किया था। राफेल विमानों की पहली खेप मई 2020 में ही मिल पाएगी। सभी 36 विमान सितंबर 2022 तक भारत को मिल जाएंगे।

First Rafale for India know its name as Defence Minister Rajnath singh in France to receives it | भारत को मिला पहला राफेल, राजनाथ सिंह ने कहा- 'भारत-फ्रांस संबंधों के मामले में आज का दिन मील का पत्थर'

भारत को मिला पहला राफेल लड़ाकू विमान (फोटो- एएनआई)

Highlightsभारत के पहले राफेल विमान को रिसीव करने राजनाथ सिंह खुद फ्रांस में हैंराफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप मई 2020 में भारत को मिलेगी

भारत को पहला फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल मिल गया है। इसे रिसीव करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद फ्रांस पहुंचे हैं। दशहरा के अवसर पर राफेल विमान मिलने के बाद राजनाथ सिंह ने 'शस्त्र पूजा' भी की। राजनाथ सिंह ने राफेल पर पहले 'ऊं' शब्द लिखा। 

राफेल का पहला विमान हासिल करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा यह विमान भारत की वायुसेना को और ताकत देगा। राजनाथ ने कहा, 'हमें खुशी है कि राफेल विमान की डिलिवरी सही समय से हो रही है। हमें इस बात की भी खुशी है कि यह विमान हमारी वायुसेना की क्षमता में वृद्धि करेगा।' 


साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत नें आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे विजयादशमी भी कहते हैं जो बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह भारत का 87वां एयरफोर्स डे भी है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ गया है।आज का दिन भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों के मामले में मील का पत्थर है।'  

वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया के नाम पर राफेल का नाम

भारत को मिलने वाले पहले राफेल विमान का नाम RB001 रखा गया है। RB001 संख्या राफेल विमान पर भी अंकित किया गया है। यह नाम मौजूदा वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया के नाम पर दिया गया है। गौरतलब है कि राफेल विमानों की पहली खेप को हरियाणा के अंबाला में 17वीं स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज़’ में शामिल किया जाएगा। वहीं, दूसरी खेप की बंगाल के हाशिमारा में एयर बेस पर तैनात की जाएगी। 


 

इससे पहले राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों से मुलाकात की और दोनों देशों के रक्षा एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।

भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपए में 36 राफेल लड़ाकू जेट का सौदा किया था। हालांकि राफेल सौंपने का आधिकारिक समारोह इस हफ्ते हो रहा है लेकिन राफेल विमानों की पहली खेप मई 2020 में ही मिल पाएगी। सभी 36 विमान सितंबर 2022 तक भारत को मिल जाएंगे।

Web Title: First Rafale for India know its name as Defence Minister Rajnath singh in France to receives it

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे