हरियाणा में 1 मई से 15 जून के बीच संपन्न होगा 2021 जनगणना का पहला चरण

By भाषा | Published: February 14, 2020 10:21 PM2020-02-14T22:21:22+5:302020-02-14T22:21:22+5:30

वक्तव्य के अनुसार जोशी ने कहा कि नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और उनसे केवल कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य जनगणना अधिकारी पहले से तैयार प्रश्नावली में से ही प्रश्न पूछेंगे।

First phase of 2021 census to be held in Haryana from May 1 to June 15 | हरियाणा में 1 मई से 15 जून के बीच संपन्न होगा 2021 जनगणना का पहला चरण

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (Image Source: Pixabay)

Highlightsहरियाणा में 2021 की जनगणना का पहला चरण एक मई से 15 जून के बीच पूरा किया जाएगा और लगभग 58,000 सर्वेक्षण करने वालों और पर्यवेक्षकों को आंकड़े एकत्रित करने के लिए तैनात किया जाएगा।एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और प्रधान जनगणना अधिकारियों की एक राज्यस्तरीय संगोष्ठी में यह सूचना दी गई।

हरियाणा में 2021 की जनगणना का पहला चरण एक मई से 15 जून के बीच पूरा किया जाएगा और लगभग 58,000 सर्वेक्षण करने वालों और पर्यवेक्षकों को आंकड़े एकत्रित करने के लिए तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और प्रधान जनगणना अधिकारियों की एक राज्यस्तरीय संगोष्ठी में यह सूचना दी गई।

संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने की। संगोष्ठी में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी भी मौजूद थे।

वक्तव्य के अनुसार जोशी ने कहा कि नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और उनसे केवल कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य जनगणना अधिकारी पहले से तैयार प्रश्नावली में से ही प्रश्न पूछेंगे।

जोशी ने कहा कि जनगणना के समय एकत्रित किया गया व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रखा जाएगा।

Web Title: First phase of 2021 census to be held in Haryana from May 1 to June 15

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे