लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बीजेपी सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर फायरिंग, गोली चलाने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:49 IST

Open in App
ठळक मुद्दे चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी कार में आया था और हवा में गोली चलाने के बाद फरार हो गया। हंस ने घटना को कायराना कृत्य बताते हुए पूरी तरह जांच की मांग की।

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार शाम को भाजपा सांसद हंसराज हंस के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर गोली चलाने के मामले में 51 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में पिछले 23 साल से कुश्ती के कोच रामेश्वर पहलवान ने हंस के दफ्तर के बार दो गोलियां चलाईं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में भगवा कुर्ता और सफेद पायजामा पहना एक व्यक्ति सांसद के कार्यालय के बाहर गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। अधिकारी के मुताबिक बवाना निवासी पहलवान नशे की हालत में था। उसने गोलियां चलाने से पहले वहां बखेड़ा किया और गाली-गलौज की।

उस समय दफ्तर में कोई नहीं था। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी कार में आया था और हवा में गोली चलाने के बाद फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे निजी खुन्नस एक वजह लगती है।

आगे जांच जारी है। हंस ने घटना को कायराना कृत्य बताते हुए पूरी तरह जांच की मांग की। उनके हवाले से दिल्ली भाजपा ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन मैं दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की जन विरोधी नीतियों का लगातार खुलासा कर रहा हूं। इसलिए मुमकिन है कि कोई मुझसे नाराज हो और उसने घटना को अंजाम दिया हो।’’ सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों