प्रियंका गाँधी, कमलनाथ के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई FIR, '50% कमीशन' से जुड़ा है मामला, जानें

By मुकेश मिश्रा | Published: August 13, 2023 09:07 AM2023-08-13T09:07:17+5:302023-08-13T09:12:16+5:30

इंदौर में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने संयोगितागंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रियंका गाँधी वाड्रा, कमलनाथ, अरुण यादव और अन्य पर धारा 420,469 के तहत मामला दर्ज किया है।

FIR lodged against Priyanka Gandhi Kamal Nath in Indore shivraj singh chauhan | प्रियंका गाँधी, कमलनाथ के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई FIR, '50% कमीशन' से जुड़ा है मामला, जानें

प्रियंका गाँधी, कमलनाथ के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई FIR, '50% कमीशन' से जुड़ा है मामला, जानें

Highlightsप्रियंका गांधी शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाया था।प्रियंका ने एक ट्वीट किया था जिसको लेकर कांग्रेस के तीन नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौरा में प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल मामला '50 प्रतिशत कमीशन' वाले बयान से जुड़ा है। प्रियंका गांधी ने शिवराज सिंह सरकार पर 50% कमीशन का आरोप लगाया था। इसको लेकर प्रियंका ने ट्वीट किया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। 

जहाँ काँग्रेस इसे लेकर भाजपा पर लगातार हमले कर रही है। वहीं अब भाजपा ने भी मोर्चा खोल लिया है। इंदौर में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने संयोगितागंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रियंका गाँधी वाड्रा, कमलनाथ, अरुण यादव और अन्य पर धारा 420,469 के तहत मामला दर्ज किया है।

विधि प्रकोष्ठ के नगर संयोजक निमेश पाठक ने बताया कि मेरे द्वारा विगत दिनों में कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए गए ट्वीट पर कुछ समाचार पत्रों की कटिंग में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग संबंधित एक पोस्ट देखी। जिसमें लिखा था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदार के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।

उन्होंने कहा कि साथ ही किसी समाचार पत्र की कटिंग शेयर की हुई है जिसका हेडिंग "सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पेटी ठेकेदार की चिट्ठी लिख पाता प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है जांच करो" लिखा हुआ है। इसके साथ माननीय मुख्य न्यायाधीश मध्य प्रदेश न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर को संबोधित करते हुए किसी ज्ञानेंद्र अवस्थी नामक व्यक्ति के नाम से एक पत्र भी लगा था।

निमेष पाठक ने कहा कि उपरोक्त आरोप अत्यंत गंभीर प्रवृत्ति के हैं जिनकी तत्काल विस्तृत जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि पत्र में जो आरोप लगाए हैं वास्तव में लगाए गए हैं वह वास्तविक है या नहीं उक्त व्यक्ति वास्तविक है या नहीं इसकी जांच हो। आवेदन पर संयोगितागंज पुलिस ने धारा 420,469 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Web Title: FIR lodged against Priyanka Gandhi Kamal Nath in Indore shivraj singh chauhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे