लाइव न्यूज़ :

आरक्षण को पूरी तरह से समाप्त करो जिससे सभी को मिले उन्नति के समान अवसर: स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती

By भाषा | Updated: September 10, 2018 00:21 IST

अगर बिना योग्यता के आरक्षण के आधार पर डॉक्टर बनाएंगे तो पेट में कैंची ही छोड़गा, और अगर प्रोफेसर बनाएंगे तो वो पढ़ाएगा नहीं।

Open in App

मथुरा, 10 सितम्बरः अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के खिलाफ बोलने वाले द्वारका-शारदापीठ एवं ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने कहा कि आरक्षण को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बजाए समाज के हर वर्ग को उन्नति का समान अवसर देकर समाज सेवा के योग्य बनाया जाना चाहिए, तभी सभी की भलाई संभव है। उनके प्रतिनिधि द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान के अनुसार, स्वामी ने कहा कि जिन्हें शिक्षा, नौकरी, तरक्की सभी में आरक्षण की विशेष सुविधा मिल रही हो, उन्हें कोई क्या सता पाएगा? उन्होंने प्रतिप्रश्न किया है कि जब वे आरक्षण का लाभ उठाकर उच्च पदों पर बैठे हैं, तो क्या उन्हें सता पाना सम्भव भी है। उन पर कोई कैसे अत्याचार करेगा। नेताओं को हर व्यक्ति, हर वर्ग के कल्याण के लिए सोचना चाहिए, न कि केवल किसी वर्ग विशेष के लिए। 

उन्होंने कहा, ‘‘आरक्षण पूरी तरह से समाप्त होना चाहिए और सबको उन्नति का समान अवसर देकर समाज सेवा के योग्य बनाना चाहिए। अगर बिना योग्यता के आरक्षण के आधार पर डॉक्टर बनाएंगे तो पेट में कैंची ही छोड़गा, और अगर प्रोफेसर बनाएंगे तो वो पढ़ाएगा नहीं। इसी प्रकार, इंजीनियर बनाएंगे तो पुल गिराएगा। ऐसा मत करो। उन्हें भी योग्य बनने दो, उन्हें प्रतिस्पर्धा में आने दो। तब उनकी तरक्की होगी। उनको केवल वोट बैंक बनाकर रखना उनके प्रति अत्याचार के समान है।’’ 

टॅग्स :आरक्षणएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka: विधानसभा ने सार्वजनिक ठेकों में मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक पारित, बीजेपी के 18 विधायक भी निलंबित

भारतBihar Polls: भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति के काट में राजद ने शुरू किया जात-पात की राजनीतिक मुहिम, 65 प्रतिशत आरक्षण को लेकर तेजस्वी ने दिया धरना

भारतHaryana: हरियाणा में लागू होगा 'कोटा के अंदर कोटा', राज्य में क्रोनिक किडनी रोगियों को दी जाएगी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा, सैनी ने किया ऐलान

भारत'आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाई जाए', शरद पवार ने केंद्र से कहा

भारतराहुल गांधी की अमेरिका यात्रा: एक के बाद एक विवाद जारी, कई गलत कारणों से चर्चा में, आरक्षण पर बयान को लेकर बीजेपी हमलावर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया