लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं निर्मला सीतारमण, जानिए पहले पर कौन

By भाषा | Updated: July 5, 2019 12:01 IST

सीतारमण ने भूरे रंग के ब्रिफकेस की परंपरा से आगे बढ़ते हुए लाल रंग का पार्सलनुमा बैग लिया हुआ था , जिसके ऊपर राष्ट्रीय चिह्न है। सीतारमण से पहले , पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी केंद्रीय बजट पेश करने वाली अब तक की और एकमात्र महिला थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउदारीकरण के बाद सबसे ज्यादा आठ बार पी चिदंबरम ने बजट पेश किया है।मनमोहन सिंह , यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली ने पांच - पांच बजट पेश किए हैं जबकि प्रणब मुखर्जी ने चार बजट पेश किए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्वतंत्र भारत के इतिहास में केंद्रीय बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया।

इससे पहले , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2019-20 के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को केंद्रीय बजट की प्रति भी सौंपी।

सीतारमण ने भूरे रंग के ब्रिफकेस की परंपरा से आगे बढ़ते हुए लाल रंग का पार्सलनुमा बैग लिया हुआ था , जिसके ऊपर राष्ट्रीय चिह्न है। सीतारमण से पहले , पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी केंद्रीय बजट पेश करने वाली अब तक की और एकमात्र महिला थीं।

1970 में गांधी ने वित्त वर्ष 1970-71 का बजट पेश किया था। सीतारमण ने 1991 में आर्थिक उदारीकरण के बाद 29 वां (अंतरिम बजट को छोड़कर) बजट पेश किया है। उनसे पहले , छह वित्त मंत्री : मनमोहन सिंह (1991-1996), यशवंत सिन्हा (1998-2003), जसवंत सिंह (2003-2004), पी चिदंबरम (1996-1998, 2004-2009, 2013-2014), प्रणब मुखर्जी (2009-2013) और अरुण जेटली (2014-2019) ने 28 बजट पेश किए थे।

उदारीकरण के बाद सबसे ज्यादा आठ बार पी चिदंबरम ने बजट पेश किया है। मनमोहन सिंह , यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली ने पांच - पांच बजट पेश किए हैं जबकि प्रणब मुखर्जी ने चार बजट पेश किए। जसवंत सिंह ने केवल एक बजट पेश किया।

जेटली ने पांचों बजट मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पेश किए। हालांकि खराब स्वास्थ्य के कारण फरवरी में अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाए थे। 

टॅग्स :बजट 2019संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए