लाइव न्यूज़ :

नहीं रुक रहा चीतों की मौत का सिलसिला! कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मृत मिली मादा चीता, मार्च से नौवीं मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2023 14:27 IST

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत हो गई है। मौत का कारण अभी अज्ञात है। राज्य के वन विभाग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

Open in App

भोपाल: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज सुबह एक और चीते की मौत हो गई। पिछले लगभग पांच महीनों में यह कूनो में नौवें चीते की मौत है। पार्क के अधिकारियों द्वारा जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है, 'एक मादा चीता, धात्री आज सुबह मृत पाई गई। मौत का कारण निर्धारित करने के लिए, पोस्टमार्टम किया जा रहा है।' 

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में जिन नौ चीतों की मौत हुई है, उनमें तीन शावक भी शामिल हैं। पिछले साल सितंबर में, राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 20 वयस्क चीतों को रखा गया था। इसके बाद से वहां चार शावकों का जन्म हो चुका है।

पिछले महीने तीन दिनों के अंतराल में दो नर चीतों की मौत हो गई थी, जिसमें तेजस की मौत 11 जुलाई को हुई थी और सूरज का शव 14 जुलाई को मिला था।

एक शव परीक्षण से पता चला था कि तेजस मादा चीता के साथ हिंसक लड़ाई के बाद 'दर्दनाक सदमे' से उबरने में असमर्थ हो गया था और यही उसके मौत की वजह बनी।

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने संसद में बताया था कि भारत में चीता बसाने संबंधी कार्य योजना के तहत पांच वर्षों के पहले चरण के लिए परियोजना की अनुमानित लागत 91.65 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए