राज्यों के अधिकारों के प्रति भाजपा के कम सम्मान के कारण संघवाद नष्ट हो रहा : स्टालिन

By भाषा | Published: August 20, 2021 10:39 PM2021-08-20T22:39:27+5:302021-08-20T22:39:27+5:30

Federalism being destroyed by BJP's low respect for states' rights: Stalin | राज्यों के अधिकारों के प्रति भाजपा के कम सम्मान के कारण संघवाद नष्ट हो रहा : स्टालिन

राज्यों के अधिकारों के प्रति भाजपा के कम सम्मान के कारण संघवाद नष्ट हो रहा : स्टालिन

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्यों के अधिकारों के लिए प्रति भाजपा का " सम्मान कम" होने के कारण देश में संघवाद "नष्ट" हो रहा है। इसके साथ ही द्रमुक ने भारतीय जनता पार्टी से निपटने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया। राज्य के मुख्यमंत्री और द्रमुक के प्रमुख एम के स्टालिन ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई एक डिजिटल बैठक में भाग लिया। स्टालिन ने द्रमुक संसदीय दल के नेता टी आर बालू के साथ 19 गैर-भाजपा दलों की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। स्टालिन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राज्यों के अधिकारों के प्रति भाजपा का कम सम्मान होने के कारण संघवाद नष्ट हो रहा है और ऐसे में जरूरी है कि विपक्ष इस समय एकजुट हो। हालिया संसद सत्र में हमारी एकता दिखी है। इसे और मजबूत बनाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Federalism being destroyed by BJP's low respect for states' rights: Stalin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे