लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस के कार्यक्रम में भाजपा के डर से लगवाई गई सरदार पटेल की तस्वीर, देखें वायरल वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2021 15:16 IST

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे बीजेपी के डर से देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल की तस्वीर लगाने की बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार को राजी करके लगवाई पटेल की तस्वीरसिद्धारमैया ने कहा था पटेल की तस्वीर न लगाने पर बीजेपी करेगी आलोचना

बेगलुरु: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कर्नाटक प्रदेश ईकाई को बीजेपी की डर से अपनी रवायत को बदलना पड़ा। दरअसल ये मौका था इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि 31 अक्टूबर का। इस दिन सरदार पटेल का भी जन्मदिन मनाया जाता है।  बेंगलुरु स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम मनाया जा रहा था। मंच पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठे थे।

शिवकुमार ने कहा - हम पटेल की तस्वीर कभी नहीं रखते

शिवकुमार और सिद्धारमैया के ठीक पीछे पहले केवल इंदिरा गांधी की तस्वीर लगी थी। तभी कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार से कहा कि मंच पर इंदिरा गांधी के साथ सरदार पटेल की तस्वीर भी हमें लगानी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर बीजेपी आलोचना कर सकती है और सरदार पटेल की तस्वीर नहीं लगाने का फायदा उठा सकती है। लेकिन शिवकुमार ने कहा कि हम पटेल की तस्वीर कभी नहीं रखते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के एक कर्मचारी को सरदार पटेल की तस्वीर लाने का निर्देश दिया और फिर लौह पुरुष की तस्वीर इंदिरा गांधी के साथ लगवाई गई। 

इस पूरी घटना का वीडियो वायरल

यह पूरा घटना क्रम एक वीडियों में कैद हो रहा था और मंच पर लगे माइक में दोनों नेताओं की आवाज भी कैद हो गई। इस वीडियो को बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री एमपी रेणुकाचार्य ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया है। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

इससे पहले भी शिवकुमार से जुड़ा वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले अक्टूबर में भी शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक एमए सलीम और पूर्व लोकसभा सांसद वीएस उग्रप्पा को यह आरोप लगाते हुए देखा गया था कि शिवकुमार शराब के नशे में बोलते हुए रिश्वत लेते हैं और हकलाते हैं।

टॅग्स :DK Shivakumarकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos