फतेहाबादः अब एनडीए नहीं है, तेजस्वी ने कहा-शिवसेना, अकाली दल और जदयू ने लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 25, 2022 04:21 PM2022-09-25T16:21:10+5:302022-09-25T16:22:12+5:30

Fatehabad: पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे “बड़का झूठा पार्टी” करार दिया।

Fatehabad There is no NDA now RJD's Tejashwi Yadav at INLD rally BJP allies like Shiv Sena, Akali Dal, JDU left save democracy | फतेहाबादः अब एनडीए नहीं है, तेजस्वी ने कहा-शिवसेना, अकाली दल और जदयू ने लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ छोड़ा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ा है।

Highlightsबिहार के पूर्णिया जिले में एक हवाई अड्डा होने की बात कही, जबकि शहर में कोई हवाई अड्डा है ही नहीं।संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ा है।बिहार सरकार ने लोगों को नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है।

फतेहाबादः जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि जनता दल (यूनाइटेड), शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना ने संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ा है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे “बड़का झूठा पार्टी” करार दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हालिया जनसभा के दौरान बिहार के पूर्णिया जिले में एक हवाई अड्डा होने की बात कही, जबकि शहर में कोई हवाई अड्डा है ही नहीं।

बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि ये सभी राजग के सदस्य थे। तेजस्वी ने दावा किया कि इन सभी ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ा है।

उन्होंने पूछा कि राजग अब कहां रह गया है। तेजस्वी ने कहा कि एक ओर बिहार सरकार ने लोगों को नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है, तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है।

Web Title: Fatehabad There is no NDA now RJD's Tejashwi Yadav at INLD rally BJP allies like Shiv Sena, Akali Dal, JDU left save democracy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे