गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली : पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे किसान नेता

By भाषा | Published: January 20, 2021 11:57 AM2021-01-20T11:57:59+5:302021-01-20T11:57:59+5:30

Farmers tractor rally on Republic Day: Farmer leaders will meet police officers | गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली : पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे किसान नेता

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली : पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे किसान नेता

नयी दिल्ली, 20 जनवरी किसान संगठनों के नेता तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को प्रस्तावित अपनी ट्रैक्टर रैली के लिए मार्ग और इंतजामों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। एक किसान नेता ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी की अलग-अलग सीमाओं पर किसान पिछले 56 दिनों से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

गतिरोध दूर करने के प्रयासों के तहत 40 किसान संगठनों के नेता बुधवार दोपहर में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ 10 वें दौर की वार्ता करेंगे।

जमूरी किसान यूनियन के नेता कलवंत सिंह संधू ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बलबीर सिंह राजेवाल समेत किसान नेताओं का एक समूह तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर विरोध प्रदर्शन के लिए रैली के मार्ग और अन्य इंतजामों को लेकर दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ वार्ता करेगा।’’

सूत्रों ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी रेंज) एस एस यादव दिल्ली पुलिस से बैठक का समन्वय करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा और उत्तरप्रदेश के पुलिस अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने कहा है कि ट्रैक्टर रैली के लिए उनकी तैयारियां चल रही है और प्रशासन को ‘शंतिपूर्ण मार्च’ की अनुमति देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers tractor rally on Republic Day: Farmer leaders will meet police officers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे