लाइव न्यूज़ :

'ग्रामीण भारत बंद' को समर्थन देने के लिए किसान संगठनों ने की राजनीतिक दलों से अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 15:11 IST

देश के 240 किसान संगठनों ने सरकार की कृषि और ग्रामीण नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी 2020 को ग्रामीण भारत बंद का आवाहन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों के साथ श्रमिक संगठनों ने भी हड़ताल का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने राजनीतिक दलों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की है।

देश के 240 किसान संगठनों ने सरकार की कृषि और ग्रामीण नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी 2020 को ग्रामीण भारत बंद का आवाहन किया है। किसानों के साथ श्रमिक संगठनों ने भी हड़ताल का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने राजनीतिक दलों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की है।

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं को पत्र लिखकर ग्रामीण भारत बंद का को खुला समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की सोनिया गांधी, एनसीपी के शरद पवार, जेडीयू के नीतीश कुमार, बीएसपी की मायावती, सपा के अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी और जेएमएम के हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

ग्रामीण भारत बंद के दौरान अखिल भारतीय किसान सभा, नवलगढ़ भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति, शेखावाटी किसान मंच, अखिल भारतीय किसान महासभा, भगत सिंह विचार मंच, किसान सभा सहित करीब 200 से भी अधिक किसान संगठनों द्वारा सहयोग किया जाएगा। ग्रामीण भारत बंद के दौरान किसानों को फसलों के लागत का डेढ़ गुणा भाव देने व कर्ज माफी की मांग करेंगे।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील