लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों एवं श्रमिक संघों ने तमिलनाडु में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 19:39 IST

Open in App

चेन्नई, 26 जनवरी तमिलनाडु में किसानों और श्रमिक संगठनों ने मंगलवार को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कई प्रदर्शनकारियों ने मोटरसाइकिल परेड निकाली । मोटरसाइिकल पर राष्ट्रीय झंडा और तख्तियां लगी थी जिस पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों की निंदा की गयी थी । यद्यपि, पुलिस ने इसके लिये अनुमति नहीं दी थी ।

प्रदेश के तंजावुर, कोयंबटूर, तिरूचिरापल्ली एवं नगापट्टिनम समेत अन्य क्षेत्रों में यह रैली निकाली गयी ।

तंजावुर में कुछ समय के लिये स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गयी जब किसानों के एक समूह और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गयी । पुलिस ने किसानों के समूह को रैली निकालने से रोका था । तंजावुर-तिरूचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करने का प्रयास करने वाले 300 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

तिरूचिरापल्ली के पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) सेंथिल कुमार ने बताया कि ‘‘अन्नदाताओं’’ के समर्थन में किसानों ने ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया, लेकिन इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी है ।

विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किसानों के समर्थन में रैली निकाली जबकि इसी तरह का विरोध प्रदर्शन यहां चेपक में देखने को मिला ।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक के बालाकृष्णन ने कहा, ‘‘हम प्रत्येक जिले से कम से कम एक ट्रैक्टर सुनिश्चित करना चाहते थे क्योंकि यह किसानों का प्रतीक है। ’’

कोयंबटूर में श्रमिक संगठनों एवं राजनीतिक दल के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर विरोध रैली निकाली और किसानों के साथ एकजुटता दिखायी जो नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं ।

इंटक, एटक एवं सीटू समेत सात बड़े श्रमिक संगठनों ने शहर में मोटरसाइिकल रैली निकाली । ये लोग अपने हाथों तिरंगा और बैनर लिये हुये थे । बैनरों पर कृषि कानूनों को वापस लिये जाने संबंधी मांग की गयी थी । उनका आरोप था कि इन कानूनों से कृषि व्यवस्था कंपनियों के हाथों में चली जायेगी ।

अखिल भारतीय किसान सुरक्षा समन्वय समिति की ओर से एक अन्य रैली निकाली गयी । इस रैली की अगुवाई भाकपा से संबंधित तमिलनाडु किसान युनियन ने की ।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे