आगरा में करंट लगने से किसान की मौत
By भाषा | Published: May 14, 2021 08:27 PM2021-05-14T20:27:52+5:302021-05-14T20:27:52+5:30
आगरा, 14 मई जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के नगला कमाल गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि किसान जानकी शर्मा (43) शुक्रवार की सुबह टीन शेड में बंधे मवेशियों को खोलने गये थे उसी दौरान वह करंट की चपेट में आये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खेरागढ़ थाने के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने शर्मा के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।