लाइव न्यूज़ :

फड़नवीस-अजित फिर एक साथ एक मंच पर, मुलाकात के दौरान दोनों ने ‘मौसम और बारिश’ पर चर्चा की

By भाषा | Updated: December 9, 2019 18:56 IST

इस बारे में पवार ने सोमवार को कहा कि मुलाकात के दौरान उन दोनों ने ‘‘मौसम और बारिश’’ पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत 23 नवंबर को आनन-फानन में सुबह-सुबह फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस और अजीत सोलापुर जिले में निर्दलीय विधायक संजय शिंदे की बेटी के विवाह समारोह में एक साथ नजर आए।विवाह समारोह में कुर्सियां कुछ इस तरह से लगाई गई थी कि हम दोनों एक साथ बैठे थे।

पिछले महीने भाजपा के नेतृत्व वाली 80 घंटों की सरकार गिरने के बाद पहली बार राकांपा नेता अजीत पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस किसी सार्वजनिक मंच पर एक साथ नजर आएं।

हालांकि, इस बारे में पवार ने सोमवार को कहा कि मुलाकात के दौरान उन दोनों ने ‘‘मौसम और बारिश’’ पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत 23 नवंबर को आनन-फानन में सुबह-सुबह फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

लेकिन उनकी यह सरकार सिर्फ 80 घंटे ही चल पाई थी। अपनी अल्प अवधि की सरकार गिरने के बाद से पहली बार रविवार को फड़नवीस (अब विधानसभा में विपक्ष के नेता) और अजीत पवार एक साथ देखे गए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नीत राज्य की महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस) सरकार में अजीत उपमुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।

फड़नवीस और अजीत सोलापुर जिले में निर्दलीय विधायक संजय शिंदे की बेटी के विवाह समारोह में एक साथ नजर आए। वे दोनों 20 मिनट तक बातचीत में तल्लीन दिखे। अजीत ने पुणे जिले स्थित अपने गृह नगर बारामती में संवाददाताओं से कहा, ‘‘महज इसलिए कि हम एक साथ बैठे थे, इसका यह मतलब नहीं है कुछ नया पक रहा है। हमने मौसम और बारिश के बारे में चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विवाह समारोह में कुर्सियां कुछ इस तरह से लगाई गई थी कि हम दोनों एक साथ बैठे थे। राजनीति में कोई स्थायी शत्रु नहीं होता। जब हम साथ बैठे थे तब मौसम के बारे में बातें करना हमारे लिए स्वाभाविक था। ’’ गौरतलब है कि फड़नवीस ने पिछले हफ्ते एक टीवी चैनल से कहा था कि यह अजीत पवार थे जिन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उनसे संपर्क किया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरेशिव सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं