लाइव न्यूज़ :

अनियमितताओं को छुपाने के लिए संकाय सदस्य को निलंबित किया गया, जेएनयूटीए का आरोप

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर जेएनयूटीए ने सोमवार को दावा किया कि 88 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय गबन के आरोप में संकाय के एक सदस्य का निलंबन कुलपति ने अपनी ‘‘निष्क्रियता’’ और वित्तीय अनियमितताओं को छिपाने के लिए करवाया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने एक बयान में दावा किया कि जेएनयू की कार्यकारी परिषद (ईसी) की पूर्व में हुई आपात बैठक में एक प्रोफेसर और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ ‘‘धन की कथित हेराफेरी’’ के लिए निलंबन और आपराधिक कार्रवाई शुरू करने निर्णय लिया गया था।

बयान में कहा गया, ‘‘धोखाधड़ी और गबन दोनों ही जेएनयू के नियमों का गंभीर उल्लंघन है, फिर भी पूरी कवायद, कार्यकारी परिषद में स्पष्ट रूप से कुलपति द्वारा रची गई थी जिसका कार्यकाल आठ महीने पहले समाप्त हो गया था।’’ बयान में कहा गया है कि कुलपति ने ऐसा अपनी निष्क्रियता और पिछले पांच वर्षों में प्रशासन द्वारा सार्वजनिक धन के कुप्रबंधन के कारण हुई वित्तीय अनियमितताओं को छिपाने के प्रयास के तहत किया।

इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय से तत्काल प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

बयान में कहा गया है कि मामले की जांच के लिए गठित तथ्यान्वेषी समिति की सिफारिशों के बावजूद आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक जांच का आदेश नहीं दिया गया। जेएनयूटीए के बयान में कहा गया है, ‘‘...जेएनयू कार्यकारी परिषद को सलाह दी गई थी कि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और पुलिस को सौंपी जाए। कार्यकारी परिषद ने ऐसा यह पड़ताल किये बिना ही किया है कि क्या ऐसा मामला सीवीसी के अधिकार क्षेत्र में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल