लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, 'उसके खिलाफ अनुच्छेद 19 नहीं लागू किया जा सकता है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 6, 2022 16:17 IST

फेसबुक ने दिल्ली हाईकोर्ट में एफिडेविट दाखिल करते हुए कहा कि वह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति) के तहत वर्णित अधिकारों के दायरे में नहीं आता है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने कहा कि वो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति) के लिए बाध्य नहीं हैंफेसबुक की पैरेंटल कंपनी मेटा ने यह बात दिल्ली हाईकोर्ट में एफिडेविट दाखिल करके कहा मेटा ने कहा कि अनुच्छेद 226 के तहत यह मामल हाईकोर्ट के रिट क्षेत्राधिकार में नहीं आता है

दिल्ली: सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि वह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति) के तहत वर्णित अधिकारों के दायरे में नहीं आता है।

चूंकि फेसबुक उपयोगकर्ता इसे व्यक्तिगत तौर पर उपयोग करते हैं इसलिए उनके द्वारा फेसबुक पर किये गये व्यवहार को सार्वजनिक कार्य की परिधि में नहीं रखा जा सकता है।

अमेरिकी कंपनी मेटा, जो फेसबुक की पैरेंटल कंपनी है। उसने दिल्ली हाईकोर्ट में एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित रूप से बंद करने के खिलाफ दायर की गई एक रिट याचिका के जवाबी हलफनामे में कहा कि इंस्टाग्राम एक स्वतंत्र और स्वैच्छिक सामाजिक मंच है, जो कंपनी के प्राइवेट कांट्रेक्ट के जरिये गवर्नर होता है। इसलिए याचिकाकर्ता के पास याचिकाकर्ता को इसके इस्तेमाल का कोई मौलिक अधिकार नहीं है।

मेटा की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में फाइल किये गये एफिडेविट में कहा गया है, “याचिकाकर्ताओं का अकाउंट को सस्पेंड या हटाने से संबंधित रिट याचिका दायर करना अनुचित कदम है क्योंकि याचिकाकर्ता और मेटा के बीच संबंध एक प्राइवेट कांट्रेक्ट होता है। ऐसे में अनुच्छेद-19 के तहत दिये गये भारतीय संविधान प्रदत्त शक्तियां मेटा जैसी निजी संस्थाओं पर नहीं लागू होते हैं।”

इसमें आगे मेटा की ओर से गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत यह मामल हाईकोर्ट के रिट क्षेत्राधिकार में नहीं आता है।

मालूम हो कि बीते मार्च में दिल्ली हाईकोर्ट में फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा कई यूजर्स के अकाउंट को सस्पेंड करने और हटाने संबंधी कई याचिकाएं डाली गई हैं।

इसके साथ ही याचिका में कहा गया था कि देश में चल रहे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार और संविधान प्रदत्त अनुच्छेद 19 (स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति)  के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए।

मार्च में दाखिल याचिका में कहा गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनियों को भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार जैसे मौलिक अधिकारों के दमन के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए अन्यथा किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए इसके गंभीर परिणाम होंगे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मेटाफेसबुकFacebook Indiaदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?