लाइव न्यूज़ :

घृणा फैलाने वाले भाषणों से निपटने के तरीके के बचाव में उतरे फेसबुक इंडिया चीफ अजीत मोहन, कहा-कंपनी की नीतियां निष्पक्ष

By स्वाति सिंह | Updated: September 20, 2020 20:07 IST

पिछले महीने वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर मचे राजनीतिक तूफान के बीच फेसबुक इंडिया के प्रमुख की यह टिप्पणी आयी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भारत में अपने व्यावसायिक हितों की रक्षा करने के लिये फेसबुक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के भड़काऊ भाषणों की अनदेखी की।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक इंडिया के चीफ अजीत मोहन ने कहा कि मंच (फेसबुक) तटस्थ और बिना किसी तरह के पक्षपात के काम करता है। चीफ अजीत मोहन ने कहा कि कंपनी ने विभिन्न टीमों से प्राप्त इनपुट के आधार पर कदम उठाये हैं।

नई दिल्ली: फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन ने सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों के कथित घृणा फैलाने वाले भाषणों से निपटने के तरीके का बचाव करते हुए कहा कि मंच (फेसबुक) तटस्थ और बिना किसी तरह के पक्षपात के काम करता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने विभिन्न टीमों से प्राप्त इनपुट के आधार पर कदम उठाये हैं। मोहन ने फेसबुक इंडिया के फैसलों को व्यक्तियों के राजनीतिक झुकाव से प्रभावित होने के आरोपों को खारिज कर दिया।

फेसबुक का काम बिना किसी भेदभाव के काम करना है: अजीत मोहन

उन्होंने कहा कि मंच की प्रक्रिया को इस तरीके से तैयार किया गया है कि कोई भी व्यक्ति इसे प्रभावित नहीं कर सके या अकेले दम पर निर्णय नहीं ले सके। उन्होंने कहा, ‘‘टीम की सामग्री नीति सभी प्रवर्तन निर्णयों (हेट स्पीच पर) के केंद्र में है और भारत में सार्वजनिक नीति टीम (जो सरकारी संबंधों को संभालती है) से अलग व स्वतंत्र है।’’

मोहन ने कहा, ‘‘यह स्वतंत्रता के लिये डिजाइन किया गया है। सामग्री प्रबंधन टीम केवल सामुदायिक मानकों से निर्देशित है। इसका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के तटस्थ तरीके से काम करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के दृष्टिकोण या झुकाव हो सकते हैं। हमारी प्रणाली यह सुनिश्चित करने के लिये तैयार की गयी है कि कोई भी व्यक्ति परिणामों को प्रभावित नहीं कर सकता है।’’

जानें क्या है पूरा मामला?

पिछले महीने वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर मचे राजनीतिक तूफान के बीच फेसबुक इंडिया के प्रमुख की यह टिप्पणी आयी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भारत में अपने व्यावसायिक हितों की रक्षा करने के लिये फेसबुक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के भड़काऊ भाषणों की अनदेखी की। रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने भाजपा के तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह और तीन अन्य हिंदू राष्ट्रवादियों के मुस्लिम विरोधी पोस्ट को तब जाकर हटाया, जब अखबारों में इन पोस्टों पर सवाल उठाये गये।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि फेसबुक की सार्वजनिक नीति की प्रमुख अंखी दास ने इन पोस्टों को आंतरिक मानकों को भंग करने वाले के रूप में चिह्नित किये जाने के बावजूद इन्हें हटाने का विरोध किया था। 

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो