लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान विस्फोटक बरामद, एक जवान घायल

By भाषा | Updated: December 26, 2020 00:07 IST

Open in App

रायपुर, 25 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। वहीं विस्फोट में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने शुक्रवार को बताया कि सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया है।

सुंदरराज ने बताया कि क्षेत्र में दरभा डिविजन कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को 23 दिसंबर से गोगुंडा, हिड़मा, बेड़मा, नागाराम, पुजारीपारा, गुमोड़ी, पोरो गुमोडी, पोरो हिड़मा, नहाड़ी, ककाड़ी और आसपास के जंगल की ओर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन दिनों के इस अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को गोगुंडा तथा आज ककाड़ी में पुलिस दल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली शिविर छोड़कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां जगह-जगह खून के धब्बे तथा घसीटने के निशान मिले, दोनों मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना है।

सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों ही स्थानों से बारूदी सुरंग, पिट्ठू बैग, जिलेटिन की छड़े, कोर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, रेडियो, दवाएं, पटाखे, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के दोनों शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब मुठभेड़ के बाद अभियान में था तब ककाड़ी गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, इस घटना में डीआरजी का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच