एक्जिट पोल: नगालैंड में फिर से भाजपा-एनडीपीपी की होगी वापसी, कांग्रेस और एनपीएफ लड़ाई में भी नहीं

By शिवेंद्र राय | Published: February 27, 2023 07:45 PM2023-02-27T19:45:22+5:302023-02-27T19:46:49+5:30

नगालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुई। नगालैंड में एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध जीत हो चुकी है। नगालैंड में 60 में से 59 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक सामान्य सीट है। भाजपा का नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Exit poll: BJP-NDPP will return again in Nagaland, Congress and NPF not even in fight | एक्जिट पोल: नगालैंड में फिर से भाजपा-एनडीपीपी की होगी वापसी, कांग्रेस और एनपीएफ लड़ाई में भी नहीं

एक्जिट पोल: नगालैंड में फिर से भाजपा-एनडीपीपी की होगी वापसी

Highlightsनगालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुईएक सीट पर भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध जीत हो चुकी हैभाजपा का नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन है

कोहिमा: पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ। अंतिम नतीजे 2 मार्च को आएंगे लेकिन एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। एनडीपीपी (NDPP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गठबंधन सरकार एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार एनडीपीपी और भाजपा के गठबंधन को 49 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलता दिखाई दे रहा है। सीटों के हिसाब से देखें तो भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन को 38 से 48, एनपीएफ को 3 से 8 और कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें जा रही हैं। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो एक्जिट पोल में भारी अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।

जी न्यूज- मैट्रिज के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के गठबंधन को 35 से 40 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 1 से 3 और एनपीएफ को 2 से 5 सीटें मिल रही हैं।

नगालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुई। नगालैंड में एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध जीत हो चुकी है। नगालैंड में 60 में से 59 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक सामान्य सीट है। यहां शाम 5 बजे तक 82 प्रतिशत मतदान हुआ। नगालैंड में कुल वोटर्स की संख्या  13.09 लाख है।  पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। सभी 60 विधायक सत्ताधारी दल का हिस्सा थे। 60 सीटों पर कुल 184 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा का नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के 23, एनपीएफ ने 22 और  19 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च 2023 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2018 में हुआ था जिसके बाद एनडीपीपी (NDPP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई और नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बनाए गए। अप्रैल 2022 को एनपीएफ के 21 विधायक तत्कालीन नेता के साथ एनडीपीपी में शामिल हो गए थे। 

एनडीपीपी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो  कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। इस बार नगालैंड के चुनावों के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी खास तौर पर सक्रिय नजर आए थे। पीएम मोदी ने राज्य में रैलियों के साथ-साथ रोड शो भी किया था।

Web Title: Exit poll: BJP-NDPP will return again in Nagaland, Congress and NPF not even in fight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे