Exit Poll 2022: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 288 से 326 सीटें और सपा को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 7, 2022 09:23 PM2022-03-07T21:23:08+5:302022-03-07T21:28:12+5:30

India Today और Axis My India के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन की झोली में महज 71 से 101 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

Exit Poll 2022: In India Today and Axis My India exit polls, BJP is expected to get 288 to 326 seats and SP to get 71 to 101 seats | Exit Poll 2022: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 288 से 326 सीटें और सपा को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान

Exit Poll 2022: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 288 से 326 सीटें और सपा को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान

Highlightsभाजपा सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए पूरे दमखम के साथ यूपी में वापसी कर सकती है सर्वे में समाजवादी पार्टी के सत्ता में वापसी का सपना दरकता हुआ दिखाई दे रहा हैयूपी में बसपा को 3 से 9 सीटें और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है

दिल्ली: यूपी इलेक्शन के सातवें और आखिरी चरण के मतदान की समाप्ती के बाद India Today और Axis My India की ओर से जारी किये गये एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए पूरे दमखम के साथ यूपी में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साछ ही समाजवादी पार्टी के सत्ता में वापसी का सपना दरकता हुआ दिखाई दे रहा है।

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन की झोली में महज 71 से 101 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

403 विधानसभा सीटों के इस चुनावी जंग में बहुजन समाज पार्टी को 3 से 9 सीटें और देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यूपी की सियासत में अन्य भी महज 2 से 3 सीटों पर सिमट सकते हैं।

India Today और Axis My India के अलावा टीवी9 के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार यूपी में दोबारा बनते हुए दिखाई दे रही है। टीवी9 के सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सपा गठबंधन को 146 से 160 सीटें मिल रही हैं। वहीं बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इसके अलावा CSEPR के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। CSEPR ने बीजेपी गठबंधन को 231 सीटें, सपा गठबंधन को 150 सीटें, बीएसपी को 12 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 4 सीटें दी है। 

Web Title: Exit Poll 2022: In India Today and Axis My India exit polls, BJP is expected to get 288 to 326 seats and SP to get 71 to 101 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे