लाइव न्यूज़ :

Exclusive: राहुल गांधी फिर खामोशी से छुट्टियों पर विदेश गए, दो माह में दूसरी विदेश यात्रा

By हरीश गुप्ता | Updated: February 20, 2020 09:45 IST

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूरोप दौरे के दौरान राहुल बाद में लंदन भी जाएंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी या उनके कार्यालय ने उनकी वापसी की तारीख पर चुप्पी साध ली है.

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी में कोई भी राहुल गांधी की ताजा विदेश यात्रा की पुष्टि तक नहीं करना चाहता. संसद का सत्र आरंभ होने के बाद भी तब वह पांच दिन और विदेश में रहे थे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर एक सप्ताह के लिए विदेश दौरे पर चले गए हैं. कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक राहुल रोम गए हैं और उसके बाद वह यूरोप के अन्य देशों की यात्रा कर सकते हैं. हालांकि वह विदेश दौरे के दौरान भी देश की गतिविधियों पर नजर रखकर ट्वीटर के जरिये सक्रियता बनाए हुए हैं. इस वर्ष दो महीने में राहुल की यह दूसरी विदेश यात्रा है. 

ट्विटर पर बुधवार को देशवासियों को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हिंदी में शुभकामनाएं देने के साथ उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का फोटो भी पोस्ट किया. चार बार के सांसद राहुल इससे पहले 31 दिसंबर को अपनी नानी व अन्य के साथ इटली में नववर्ष की छुट्टियां मनाने गए थे. तब वह 11 जनवरी को लौटे थे. उस वक्त सीएए का विरोध चरम पर था और उनके विदेश दौरे की कुछ हलकों में आलोचना हुई थी. पार्टी में कोई भी राहुल गांधी की ताजा विदेश यात्रा की पुष्टि तक नहीं करना चाहता. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूरोप दौरे के दौरान राहुल बाद में लंदन भी जाएंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी या उनके कार्यालय ने उनकी वापसी की तारीख पर चुप्पी साध ली है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी हैं और नेताओं के साथ नियमित बैठकों में भाग ले रही हैं. नवंबर में राहुल गांधी राष्ट्रपति से मिलने दक्षिण कोरिया गए थे. 

संसद का सत्र आरंभ होने के बाद भी तब वह पांच दिन और विदेश में रहे थे. उनकी सुरक्षा से जुड़े बल के सूत्रों के मुताबिक राहुल ने इस बार भी उन्हें अपनी यात्रा की योजना से अवगत नहीं कराया है. राहुल गांधी के विदेश दौरे उनकी सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी के लिए चिंता का विषय रहे हैं. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तो संसद में कहा था कि एसपीजी सुरक्षा पाने वाले कुछ लोग एसपीजी सुरक्षा छोड़कर अज्ञात जगहों पर चले जाते हैं. वह राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने के फैसले की वजह का खुलासा कर रहे थे. अब गांधी परिवार को दिल्ली पुलिस के साथ सीआरपीएफ की सुरक्षा प्रदान की गई है.

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया