लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: नीति आयोग के जरिये मोदी सरकार में 55 शीर्ष पदों पर होगी सीधी भर्ती

By हरीश गुप्ता | Updated: June 7, 2019 07:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक शीर्ष पदों की यह भर्तियां 500 के आंकड़े को छू सकती है. इस संबंध में विज्ञापन इसी माह या जुलाई के अंत तक आ सकता है.

यूपीएससी के जरिये 10 उच्चशिक्षित विशेषज्ञों के पहले बैच को सीधे आईएएस में प्रवेश को हरी झंडी देने के बाद अब मोदी सरकार सिविल सर्विसेज में 55 पदों पर विशेषज्ञों की सीधी भर्ती करने जा रही है. सरकार ने इस मर्तबा यह जिम्मेदारी यूपीएससी की बजाय नीति आयोग को देने का फैसला किया है. इस संबंध में विज्ञापन इसी माह या जुलाई के अंत तक आ सकता है.

इस बीच यूपीएससी द्वारा चयनित लोगों का साक्षात्कार हो चुका है और उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. यूपीएससी ने फाइल कार्मिक व प्रशासन विभाग को भेज दी है. इन सभी को संयुक्त सचिव की रैंक पर चुना गया है. नीति आयोग ने उन क्षेत्रों का चयन कर लिया है, जहां पर इन 55 अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है. यह नियुक्ति संचालक, संयुक्त सचिव और यहां तक कि अतिरिक्त सचिव तक के स्तर पर की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक शीर्ष पदों की यह भर्तियां 500 के आंकड़े को छू सकती है. प्रस्तावित विज्ञापन पर पीएमओ के अधीन आने वाले प्रशासन व कार्मिक विभाग की नजदीकी नजर है, क्योंकि यह काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. प्रतिभाओं का चयन निजी क्षेत्र से प्रदर्शन और अन्य योग्यताओं के आधार पर किया जाना है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने आयुष, स्वच्छता अभियान और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में उच्चशिक्षित पेशेवरों को मौका देने का चलन शुरू किया है. इन सचिवस्तरीय अधिकारियों का कार्यकाल एक तय अवधि के लिए है और नियमित नौकरशाही की वरिष्ठता सूची इससे अप्रभावित है. 

क्या होगा खास?

इन अधिकारियों का तय मासिक वेतन 3 लाख से कुछ ज्यादा होगा और सेवा की अवधि पांच वर्ष की होगी. अब तक ऐसी भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाती थी. पांच साल के बाद अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी और बेहतर प्रदर्शन की स्थिति में कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.

टॅग्स :मोदी सरकारनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया