लाइव न्यूज़ :

ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता पहरा देंगे और सोएंगे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 05:09 IST

छत्तीसगढ़ चुनावः राज्य में दोनों चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब यहां वोटों की गिनती आगामी 11 दिसंबर को की जानी है। ऐसे में एक लंबा अंतराल है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका है. हैदराबाद से 20-25 आईटी विशेषज्ञ रवाना हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने आज आशंका व्यक्त की कि मतदान होने के बाद भी ईवीएम हेराफेरी हो सकती है.

इसलिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हमने सतर्क कर दिया है. जहां ईवीएम रखी गई हैं उस स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रहने और सोने की व्यवस्था करने की तैयारी कर ली गई है.

चुनाव आयोग ने भी इस आशंका के चलते कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को वहां रुकने की अनुमति दे दी है. 

स्ट्रांग रूम के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं. इस सुरक्षा के बावजूद गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, सिंहदेव ने कहा. बेमेतरा के पास एक स्ट्रांग रूम के बाहर एक दीवार भी खड़ी कर दी गई है.

टीएस सिंहदेव ने बताया कि चुनाव आयोग ने ही स्ट्रांग रूम के दरवाजे के सामने प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था की है. इससे साफ है कि आयोग को भी गड़बड़ी की आशंका है. सिंहदेव ने सीसीटीवी के प्रतिदिन के रिकार्डिग की कॉपी भी सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध कराने की मांग की है.

20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है. 11 दिसंबर को मतगणना पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होगी. 20 दिन के इस इंतजार के चलते प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं. रायपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी. यहां स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है.

बेमेतरा में कलेक्टर ने ईवीएम को दीवार में चुनवाया!

छत्तीसगढ़ में बीते 20 नवंबर को बेमेतरा जिले के नवागढ़ में मंत्री दयालदास बघेल द्वारा मतदान केंद्र में पूजा करना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि इसके बाद उन्हें निर्वाचन आयोग से नोटिस भी मिला है. इसी क्रम में गुरु वार को एक और खबर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

दरअसल, कलेक्टर महादेव कावरे द्वारा ईवीएम को दीवारों में कैद कर दिया गया है. बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से मतदान के बाद मतपेटियों को कमरे में बंद कर लोहे के शटर के बाद दो दरवाजे और फिर उसे ईंटों से चुनवा दिया गया है ताकि कोई परिंदा भी पर न मार सके.

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया