अफगानिस्तान में बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं:सत्यार्थी

By भाषा | Published: August 17, 2021 07:32 PM2021-08-17T19:32:13+5:302021-08-17T19:32:13+5:30

Every effort should be made to ensure safety of children, women in Afghanistan: Satyarthi | अफगानिस्तान में बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं:सत्यार्थी

अफगानिस्तान में बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं:सत्यार्थी

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। साथ ही कहा कि युद्धग्रस्त देश में शांति एवं स्थिरता स्थापित करने के चरण में सभी पक्षों को बच्चों की देखभाल एवं भविष्य को तरजीह देनी चाहिए। राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने और रविवार को राजधानी काबुल पर तालिबान का नियंत्रण होने के साथ ही अफगानिस्तान का भविष्य अनिश्चितत्ता की तरफ बढ़ गया है। सत्यार्थी ने ट्वीट किया, '' अफगानिस्तान में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Every effort should be made to ensure safety of children, women in Afghanistan: Satyarthi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे